नमाज़ की 13 फ़र्ज़ बातें (6 शराइत और 7 अरकान)
मुख़्तसर जवाब / ख़ुलासा
नमाज़ के अंदर और बाहर कुल 13 फ़र्ज़ हैं, जिनका जानना हर मुसलमान पर लाज़िम है...
तहक़ीक़ व तफ़्सील
सवाल: नमाज़ सही होने के लिए कितनी चीज़ें फ़र्ज़ हैं?
जवाब: नमाज़ में कुल 13 बातें फ़र्ज़ हैं। 6 बातें नमाज़ से बाहर (शराइत) और 7 बातें नमाज़ के अंदर (अरकान) हैं।
नमाज़ की 6 शराइत (बाहर के फ़र्ज़): 1. तहारत (बदन, कपड़े और जगह का पाक होना) 2. सत्रे औरत (कम से कम नाफ़ से घुटने तक का छुपा होना) 3. इस्तक़बाल-ए-क़िबला (काबा शरीफ़ की तरफ़ रुख़ करना) 4. वक़्त (नमाज़ का वक़्त होना) 5. नीयत (दिल का पक्का इरादा) 6. तक्बीरे तहरीमा (अल्लाहु अकबर कहना)
नमाज़ के 7 अरकान (अंदर के फ़र्ज़): 1. क़याम (सीधा खड़ा होना) 2. क़िरात (कम से कम एक छोटी आयत पढ़ना) 3. रुकूअ करना 4. सुजूद (दोनों सजदे करना) 5. क़ादा-ए-अख़ीरा (अत्तहिय्यात की मिक़दार बैठना) 6. ख़ुरूजे बि-सुनिही (सलाम फेर कर नमाज़ से निकलना)